Bihar Elections: बिहार चुनाव के लिए जन सुराज ने जारी की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों का एलान

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें 7 सुरक्षित और 44 सामान्य सीटों के प्रत्याशी शामिल हैं। पार्टी ने जातीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।

अति पिछड़ा वर्ग और अन्य उम्मीदवार
सूची में अति पिछड़ा वर्ग के 17 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें 16 हिंदू और 1 मुस्लिम उम्मीदवार हैं।
कुछ प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार हैं:

बाल्मीकि नगर: दृढ़ नारायण प्रसाद
लोरिया: सुनील कुमार
सुरसंड: उषा किरण
ढाका: एलबी प्रसाद
बेनीपट्टी: मो परवेज आलम
निर्मली: राम प्रवेश यादव
सिकटी: रागी बबलू
प्राणपुर: कुणाल निषाद
आलमनगर: सुबोध सुमन
सहरसा: किशोर कुमार मुन्ना
सिमरी-बख्तियारपुर: सुरेन्द्र यादव
महिषी: शमीम अनवर
दरभंगा: आरके मिश्रा
केवटी: बिल्टू सहनी
मुजफ्फरपुर: एके दास
गोपालगंज: डॉ शशि शेखर सिन्हा
भोरे: प्रीति किन्नर
रघुनाथपुर: राहुल कीर्ति सिंह

अन्य प्रमुख सीटों के प्रत्याशी
पार्टी ने कुछ और महत्वपूर्ण सीटों पर भी उम्मीदवारों का चयन किया है:
दारौंदा: सत्येंद्र यादव
मांझी: वाई बी गिरी
छपरा: जेपी सिंह
परसा: मुसाफिर महतो
सोनपुर: चन्दनलाल मेहता
कल्याणपुर: रामबालक पासवान
मोरवा: जागृति ठाकुर
खगड़िया: जयंती पटेल
बेलदौर: गजेंद्र सहनी
परबत्ता: विनय वरुण
बेलहर: बृजकिशोर पंडित
अस्थावां: लता सिंह
कुम्हरार: केसी सिन्हा
आरा: विजय गुप्ता
चेनारी: नेहा कुमारी नटराज
करगहर: रीतेश पांडे
गोह: सीताराम दुखारी
नबीनगर: अर्चना चंद्रा
इमामगंज: डॉ अजीत कुमार
बोधगया: लक्ष्मण मांझी

जन सुराज पार्टी ने बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही पार्टी ने सबसे पहले अपनी सूची जारी कर पटना की हॉट सीट कुम्हरार से लेकर दरभंगा, मांझी, सुल्तानगंज तक के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

    Spread the love

    Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 20 से निर्मला देवी ने दाखिल किया नामांकन, मुलभूत समस्याओं का निदान प्राथमिकता

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरने की होड़ रही. बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 20 से प्रत्याशी निर्मला देवी ने नामांकन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *