Bihar: बिहार में नई सरकार की तैयारी तेज, नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा – 22 नवंबर तक शपथ ग्रहण संभव

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के बाद अब नव सरकार के गठन की तैयारी जोर पकड़ रही है। राज्यपाल और संसदीय कार्य विभाग मिलकर इस प्रक्रिया को पूरी करेंगे।

चुनाव आयोग से सूची, संसदीय कार्य विभाग की अधिसूचना
चुनाव आयोग रविवार को नव निर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपेगा। राज्यपाल इसे संसदीय कार्य विभाग को देंगे।
संसदीय कार्य विभाग अधिसूचना जारी करेगा और 17वीं विधानसभा के विघटन की सूचना भी देगा। यह पूरी प्रक्रिया 22 नवंबर तक पूरी हो जाएगी। यदि विधानसभा 22 नवंबर तक विघटित नहीं होती, तो वह स्वतः भंग मानी जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा
मौजूदा मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा देंगे। राज्यपाल उन्हें नयी सरकार बनने तक कार्यकारी मुख्यमंत्री बने रहने का अनुरोध करेंगे। इसके बाद एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार नयी सरकार का दावा पेश करेंगे। राज्यपाल को सभी घटक दलों के नव निर्वाचित विधायकों की सूची दी जाएगी और शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण जारी होगा। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री तुरंत कैबिनेट बैठक करेंगे और 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत का निर्णय लेंगे।

एनडीए के घटक दलों की बैठकें और नेता चयन
एनडीए के तीसरे बड़े घटक दल लोजपा आर ने शुरुआत कर दी है। शनिवार को गोविंदगंज से जीते राजू तिवारी को लोजपा आर के विधायक दल का नेता चुना गया। 18 और 19 नवंबर को एनडीए के सभी घटक दलों की बैठकें होंगी। इसके बाद एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री पद का नाम तय होगा। संभावना है कि 21 या 22 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

प्रोटेम स्पीकर और विधानसभा कार्यवाही
विधानसभा की कार्यवाही प्रोटेम स्पीकर के चयन से शुरू होगी। जदयू के हरिनारायण सिंह, जो 10वीं बार विधायक बने, को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने की संभावना है। प्रोटेम स्पीकर सभी नव निर्वाचित विधायकों को सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। विधानसभा अध्यक्ष चुनने के बाद विश्वास मत की आवश्यकता नहीं होती, और उसके बाद राज्यपाल का धन्यवाद ज्ञापन होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Bihar: जेडीयू की बड़ी जीत के बाद चर्चाओं में आया PK का ‘संन्यास’ वाला दावा, पटना में लगा पोस्टर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

    पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

    Spread the love

    Jhargram : जनजातीय समुदाय को हर सप्ताह उपलब्ध करायी जाएगी पोषण किट, पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक तरीके से होगा सत्यापन : शुभेंदु अधिकारी 

    मुख्यमंत्री  सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले में मानिकपाड़ा के निकट कालाझरिया गांव पहुंचे झाड़ग्राम :  मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time