Road Accident: दुगनी में कार से टकराकर बाइक सवार युवक घायल

गम्हरिया: सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत दुगनी में शनिवार की शाम कार व बाइक की टक्कर हो गयी. उक्त घटना में बाइक सवार शंखोडीह निवासी सपन सरदार घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार सपन गम्हरिया के किसी कंपनी में ड्यूटी खत्म कर बाइक से गांव लौट रहा था. इसी दौरान दुगनी के समीप स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक कार तेल भराने पेट्रोल पंप में जाने मुड़ रहा था. इसी दौरान बाइक कार से टकरा गयी. उक्त घटना में सपन के पैर और सिर में चोट आयी है.

इसे भी पढ़ेः Gamaharia: जियाडा ने तीसरे दिन 45 से अधिक दुकानों को तोड़ा

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *