कांग्रेस की गलतियों को सुधार रही है भाजपा : जे. पी. पांडेय

रांची:  भाजपा किसान मोर्चा, झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार कांग्रेस सरकारों द्वारा की गई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारने का काम कर रही है।

जे. पी. पांडेय ने कहा कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सिंधु नदी का 80% पानी पाकिस्तान को दिया, जो भारतीय किसानों के साथ अन्याय था। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू ने राष्ट्र को दो बार बांटा, जिसका असर आज भी जनता भुगत रही है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लागू रहने से वहां की जनता परेशान थी। लेकिन मोदी सरकार ने इसे खत्म कर जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा में जोड़ा। इसी तरह तीन तलाक की प्रथा खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार दिलाए गए।

पांडेय ने कहा कि अब भारत ने पाकिस्तान की ओर जाने वाला पानी रोक दिया है, जिससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। सिंदूर ऑपरेशन इसका उदाहरण है। आज पाकिस्तान अमेरिका का चक्कर काट रहा है और उसकी दुर्दशा और बढ़ने की संभावना है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: आद्रा मंडल को मिला नया रेल प्रबंधक, मुकेश गुप्ता ने संभाला चार्ज

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

    जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

    Spread the love

    BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

    जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *