Jamshedpur : बर्मामाइंस में नशा कारोबार के खिलाफ भाजपा का ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम

  • विधि-व्यवस्था सुधार नहीं हुआ तो होगा वृहद आंदोलन, भाजपा की चेतावनी
  • बढ़ते नशे और अपराध पर जताई चिंता

बर्मामाइंस : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबार और बिगड़ती विधि-व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से कड़ा रुख अपनाया गया है। बुधवार को भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बर्मामाइंस थाना पहुंचकर थाना प्रभारी दिलीप यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में खुलेआम चल रहे विभिन्न प्रकार के नशा कारोबार और बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर नशा कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाकर विधि-व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भारतीय जनता पार्टी चरणबद्ध तरीके से वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवा वर्ग बर्बादी की ओर जा रहा है और प्रशासन की निष्क्रियता चिंता का विषय है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : मानुषमुड़िया पीएचसी में शोक सभा आयोजित कर डॉ ओपी चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि

नशा मुक्त बर्मामाइंस की उठी मांग

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने कहा कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यदि पुलिस प्रशासन ने शीघ्र सख्त कदम नहीं उठाए, तो पार्टी उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान सतवीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक झा, सूरज सिंह, रविजेंट, सौरभ श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, पूर्व महामंत्री राकेश सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नशा मुक्त बर्मामाइंस की मांग करते हुए प्रशासन से त्वरित और कठोर कार्रवाई की अपील की। थाना प्रभारी दिलीप यादव ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और नशा कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time