Bokaro: बोकारो के महुआर ऐस पोंड में दो गुट आमने-सामने, बढ़ा तनाव

बोकारो:  झारखंड के बोकारो जिला के हरला थाना क्षेत्र में महुआर के ऐस पोंड को लेकर दो गुटों के बीच तनाव गंभीर रूप ले गया है। बोकारो स्टील प्लांट से निकलने वाली छाई के वर्चस्व को लेकर रघुनाथ महतो और राजू दुबे के गुट एक-दूसरे के सामने पूरी तरह सुसज्जित हो गए हैं। दोनों गुट अपने समर्थकों और बाउंसर्स को ऐस पोंड में तैनात कर, अंदरूनी रूप से युवाओं को प्रभावित और भ्रमित कर रहे हैं।

 

आज ऐस पोंड में राजू दुबे के समर्थकों ने राजेश सिंह के नेतृत्व में विस्थापित मोर्चा के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस धरने का रघुनाथ महतो गुट ने विरोध किया। सूचना मिलते ही हरला थाना प्रभारी अनिल कछयप अपने दल बल के साथ ऐस पोंड पहुंचे और स्थिति को समझने का प्रयास किया।

पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद चास अनुमंडल के सीओ राम सेवक साह को मजिस्ट्रेट बनाकर ऐस पोंड भेजा गया। सीओ ने धरने में बैठे लोगों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद राजेश सिंह ने अपने सहयोगियों को धरना स्थगित करने का आदेश दिया।

 

धरना समाप्त हो गया, लेकिन ऐस पोंड में दोनों गुट अंदरूनी तौर पर अपने वर्चस्व की जिद पर अड़े हुए हैं। विशेषज्ञ और प्रशासन की नजर इस पर है कि पुलिस और प्रशासन किस हद तक दोनों गुटों को नियंत्रण में रख पाते हैं। ऐस पोंड का यह इलाका कभी भी खूनी संघर्ष का मैदान बन सकता है, इसलिए आने वाले दिनों में स्थिति पर कड़ी निगरानी आवश्यक है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : आयुर्वेद चिकित्सक संघ की नई जिला कमिटी गठित, पीएन झा बने अध्यक्ष

    जमशेदपुर : राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर गुरुवार को झारखंड आयुर्वेद चिकित्सक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला शाखा की बैठक साकची स्थित श्री बालाजी कंसल्टेंसी कार्यालय में डॉ. पीएन झा…

    Spread the love

    Jamshedpur : रफ्तार के कहर ने छिनी चार जिंदगियां, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह का रांची भेजा गया शव

    पोस्टमार्टम हाउस व घर पर नेता-कार्यकर्ताओं का दिन भर लगा रहा जमावड़ा जमशेदपुर :  सोनारी के मरीन ड्राइव में गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time