बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई आसिफ की गली में चाकू मारकर हत्या, मामूली बहस ने ले ली जान

दिल्ली:  बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी (42) दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में रहते थे। वे रेस्टोरेंट और होटल सप्लाई बिज़नेस में थे और अपनी पत्नी शाइना के साथ रहते थे। उन्होंने दो शादियां की थीं — पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ, लेकिन वे ज़्यादातर समय दूसरी पत्नी के साथ ही रहते थे।
शाइना (पहले रेनू जैन) ने लव मैरिज के बाद इस्लाम धर्म अपनाया था।

मामूली बहस ने ले ली जान
गुरुवार रात करीब 9:30 बजे, आसिफ और उनकी पत्नी घर में खाना खाने जा रहे थे। तभी घर के गेट पर पड़ोसी की स्कूटी लगी थी, जिससे रास्ता ब्लॉक हो गया। आसिफ ने शांति से कहा “भाई, स्कूटी थोड़ा आगे लगा दो। घर में महिला हैं, चोट लग सकती है।” इतनी सी बात पर पड़ोसी गाली-गलौच पर उतर आया और बोला – “अब नीचे आकर बताता हूं।” थोड़ी देर में वो नीचे आया और नुकीली चीज़ से सीने में वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल आसिफ को उनकी पत्नी ने तुरंत देवर को फोन करके अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी का आरोप – “साज़िशन मर्डर किया गया”
आसिफ की पत्नी शाइना का कहना है कि “ये हमला अचानक नहीं था, जानबूझकर रची गई साज़िश थी। ये लोग पहले भी लड़ते थे, मेरे पति हमेशा प्यार से बात करते थे, लेकिन ये उन्हें गालियां देते थे।”

पुलिस ने आरोपी पकड़े, हथियार बरामद
इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों — गौतम और उज्जवल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी मिल गया है। पुलिस अब पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

आसिफ के भाई जावेद ने बताया कि “पार्किंग को लेकर पहले भी झगड़े हो चुके थे, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि बात हत्या तक पहुंच जाएगी। हमें इंसाफ चाहिए।”

दिल्ली से बॉलीवुड तक जुड़ा परिवार
हुमा कुरैशी का परिवार दिल्ली में ही रहता है। उनके पिता सलीम कुरैशी दिल्ली में एक मशहूर रेस्टोरेंट चेन चलाते हैं। हुमा के भाई शाकिब सलीम भी बॉलीवुड में एक्टर हैं। हुमा ने गार्गी कॉलेज से पढ़ाई की और अपने एक्टिंग करियर के लिए मुंबई चली गईं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bollywood: फिल्मों के साथ-साथ सरकारी सैलरी ले रहे हैं बॉलीवुड के ये स्टार्स, इनमे से एक तो है माँ-बेटे

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुंदरनगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर अनियंत्रित ट्रक फल दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुट्टी लोड एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक…

    Spread the love

    Bahragora : एनएच-18 पर स्कूटी डिवाइडर से टकराई, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केसरदा हाई स्कूल के समीप मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-18 के सर्विस रोड पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकरा जाने के कारण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time