मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘Kap’s Cafe’ पर एक महीने में दूसरी बार गोलीबारी की गई। गुरुवार को सरे (कनाडा) में हुई इस फायरिंग में करीब 25 गोलियां चलीं, जिससे कैफे की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी
हमले के कुछ ही समय बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैरी बॉक्सर का एक ऑडियो सामने आया, जिसमें उसने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली। उसने दावा किया कि यह हमला सलमान खान को कपिल शर्मा के शो के उद्घाटन में बुलाने की वजह से किया गया।
ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने खुली धमकी दी कि अब कोई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर या कलाकार सलमान खान के साथ काम करेगा, तो उसे सीधे गोली मार दी जाएगी। उसने चेताया कि आगे किसी को चेतावनी नहीं दी जाएगी।
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को धमकी
गैंगस्टर ने कहा कि वह मुंबई का माहौल बिगाड़ देगा। जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा – चाहे छोटा कलाकार हो या बड़ा फिल्ममेकर – उसे मार दिया जाएगा, और वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होगा।
पहले भी हो चुकी है फायरिंग
10 जुलाई 2025 को भी कपिल शर्मा के इसी कैफे पर हमला हुआ था। उस वक्त जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के सदस्य हरजीत सिंह लाडी ने ली थी, जो भारत का वांछित अपराधी है।
बिश्नोई गैंग की सलमान से पुरानी दुश्मनी
लॉरेंस बिश्नोई, जो फिलहाल जेल में है, सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले को लेकर लंबे समय से जान से मारने की धमकियां देता रहा है। 2024 में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी फायरिंग की घटना हुई थी।
अब गोल्डी ढिल्लों का नाम भी आया सामने
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोल्डी ढिल्लों, जो बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है और पंजाब पुलिस व NIA को वांछित है, उसने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली। माना जा रहा है कि वह वर्तमान में जर्मनी में रह रहा है, और उस पर जबरन वसूली और हत्या के कई मामले दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें :
Kapil Sharma’s Cafe: हमले के बाद कपिल शर्मा ने फिर से खोला अपना कैफे, Lunch पर आई पुलिस
There is no ads to display, Please add some





















































