Breaking News:एनएच पर आपस में टकराई दो बाइक, नाबालिग की मौत

जमशेदपुरः एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 पीपला के पास रविवार रात दो बाइक आपस में टकरा गई. इस घटना में पीपला के मिलियंता गांव निवासी 16 वर्षीय सिंह की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए एमजीएम ले जाया जहां दयाल को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं दयाल के साथी प्रभाकर सिंह और रत्नाकर सिंह घायल हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है. इधर, सूचना पाकर दयाल के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे.

इसे भी पढ़ेः West Singhbhum: समान से लदे वाहन की चोरी का कोई सुराग नहीं, पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल

दयाल के साथी प्रभाकर ने बताया कि वे लोग दयाल की बाइक पर सवार होकर घूमने निकले थे. दयाल तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था और गलत दिशा से पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई . जिससे वे लोग घायल हो गए. वहीं परिजनों ने बताया कि दयाल पांच बहनों और एक भाई में सबसे छोटा था. दो माह पूर्व उसने घर वालों से जिद कर बाइक खरीदवाई थी. वह शाम को थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर निकला था. पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी. इधर पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time