Jamshedpur: शहर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने खेली होली, गेम्स का किया लुफ्त

जमशेदपुर: जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) सोसाइटी द्वारा डोबो स्थित गुप्ता फॉर्म हाउस में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और उनके परिवारों ने मिलकर इस रंगीन त्योहार का आनंद लिया. कार्यक्रम का माहौल रंगों और खुशियों से भरपूर था. सभी उपस्थित लोगों ने विभिन्न खेलों का आनंद लिया, साथ ही डीजे की धुनों पर थिरकते हुए रंगों की बौछार की. इस मौके पर लजीज व्यंजनों का भी स्वाद लिया गया, जो सभी के लिए खास था.

 

सीए रमाकांत गुप्ता का योगदान

इस शानदार आयोजन को सफल बनाने में सीए रमाकांत गुप्ता का विशेष योगदान रहा. उनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित और यादगार बना. कार्यक्रम को सफल बनाने में सीए सोसाइटी के विभिन्न पदाधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसमें अध्यक्ष सीए कौशलेंद्र दास, उपाध्यक्ष सीए सुगम सरायवाला, सचिव सीए आनंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए विनीत मेहता और पूर्व अध्यक्ष सीए अनिल अग्रवाल का सहयोग उल्लेखनीय था.

सामाजिक सहभागिता और उत्सव

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख सदस्य और उनके परिवार भी शामिल हुए. बिशन अग्रवाल, जगदीश खंडेलवाल, किशन चौधरी, सुशील खोवाला, सरोज कांत झा, शिशिर मिश्रा, राकेश रोशन झा, रवि गुप्ता, उमंग अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल और धीरज प्रसाद सहित कई अन्य परिवारों ने इस आयोजन में भाग लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नेशनल मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी हुए सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time