Baharagora : शहीद गणेश हांसदा क्रिकेट टूर्नामेंट में सीडीएम एलेवेन ने कटप्पा एकादश को किया पराजित

 

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित तृतीय वर्ष गलवान शहीद गणेश हांसदा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 76वें गणतंत्र दिवस के दिन रविवार को खेला गया. जिसमें पश्चिम बंगाल के सीडीएम एलेवेन झाड़ग्राम ने कटप्पा एकादश जादूगोड़ा को 31 रनों से पराजित कर फाइनल का खिताब जीत लिया. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्या फुलमनी मुर्मू, विशिष्ट अतिथि वीर शहीद गणेश हांसदा के बड़े भाई दिनेश हांसदा, पंचायत समिति की सदस्या शुभ्रा महापात्र, उप मुखिया भवानी भोल, चंडी चरण साधु, प्रभारी प्रधानाध्यापक छोटा भुजंग टुडू, कृष्ण कालिंदी , महानंद बंद, संजय माइती, दीपांकर महापात्र, बबलू गिरी,कृष्ण मंडल, प्रदीप घटवारी, रवि घटवारी, कुनिया मंडल ने वीर शहीद गणेश हांसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं राष्ट्रीय गान के साथ फाइनल मैच का शुभारंभ किया.

इसे भी पढ़ें : jadugoda : रंकणी मंदिर में ब्रह्मर्षि समाज का वन भोज सह परिवारिक मिलन समारोह आयोजित

 

ट्रॉफी और नगद देकर सम्मानित किया गया

फाइनल मैच सीडीएम इलेवन झाड़ग्राम और कटप्पा इलेवन के बीच खेला गया. सीडीएम इलेवन झाड़ग्राम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में कटप्पा इलेवन को 95 रनों का लक्ष्य दिया. कटप्पा इलेवन की टीम पीछा करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 64 रन ही बना सकी.सीडीएम इलेवन झाड़ग्राम ने 31 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया. फाइनल मैच में विजय टीम सीडीएम झाड़ग्राम को अतिथियों के हाथों ट्रॉफी और नगद 50000 रुपया देकर सम्मानित किया गया. जबकि उपविजेता टीम कट्टपा इलेवन जादूगोड़ा को अतिथियों के हाथों ट्रॉफी और नगद 30000 रुपया देकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गणतंत्र दिवस पर Tata UISL ने भारतीय संस्कृति की विविधता का किया प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time