Chaibasa : चाईबासा के सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमार का तबादला, मजदूर संगठनों में निराशा

  • दिल्ली ट्रांसफर के बाद एक सप्ताह से पद रिक्त, कई मजदूर मामलों की सुनवाई अटकी

चाईबासा : चाईबासा के सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय) सर्वेश कुमार का दिल्ली तबादला हो गया है। उनके ट्रांसफर के बाद बीते एक सप्ताह से सहायक श्रमायुक्त चाईबासा (केंद्रीय) का पद खाली पड़ा हुआ है। इसका सीधा असर चाईबासा एएलसी कोर्ट में चल रही विभिन्न मामलों की सुनवाई पर पड़ा है। यूसिल, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड सहित कई कंपनियों से जुड़े मजदूरों की समस्याओं को लेकर चल रही सुनवाई फिलहाल अधर में लटक गई है। मामलों के लंबित होने से मजदूरों में असमंजस और चिंता का माहौल है। मजदूर संगठनों का कहना है कि समय पर सुनवाई नहीं होने से उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों में अनावश्यक देरी हो रही है, जिससे श्रमिक वर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजाद नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति अपराध में वांछित वारंटी गिरफ्तार

श्रमिक मामलों में देरी से बढ़ी चिंता

सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमार के तबादले से मजदूर संगठनों में हताशा और निराशा व्याप्त है। मजदूर नेताओं का कहना है कि अपने कार्यकाल के दौरान सर्वेश कुमार ने मजदूरों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और उनके अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। विशेष रूप से यूसिल के ठेका कर्मियों को 15 दिन में एक अर्जित अवकाश का अधिकार दिलाना उनकी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, जो इससे पहले श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा था। अब मजदूर संगठनों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चाईबासा सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय) के पद पर किस अधिकारी की नियुक्ति की जाती है, ताकि लंबित मामलों की सुनवाई दोबारा शुरू हो सके।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त

डीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के…

Spread the love

Jamshedpur : जन समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्पर, उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time