Chaibasa: चक्रधरपुर में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंकिंग से लेकर उपभोक्ता विवादों का होगा समाधान

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में आगामी 10 मई को चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इस संदर्भ में चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अजय कुमार सिंह ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को एक बैठक की.

लोक अदालत के माध्यम से सुलहनीय मामलों का निष्पादन
बैठक में अजय कुमार सिंह ने न्यायिक पदाधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए प्रेरित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य सुलहनीय मामलों का त्वरित और सुलभ निष्पादन करना है, ताकि लोग मध्यस्थता के माध्यम से अपने विवादों का समाधान कर सकें.

लोक अदालत में क्या मामलों का समाधान होगा?
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग बैंकिंग संबंधी मामले, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, पारिवारिक विवाद, भू अर्जन, सेवा संबंधी मामले, दीवानी मामले, राजस्व मामले, खनन संबंधित मामले, बिजली और पानी से संबंधित मामले, दूरभाष संबंधित मामले तथा उपभोक्ता न्यायालय से संबंधित मामले प्री लिटिगेशन मोड पर समाधान कर सकते हैं.

बैठक में अपर मुख्य दंडाधिकारी कृष्णा लोहरा, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट अंकित कुमार सिंह और प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी भी उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस ने उठाई आतंकवाद के खिलाफ आवाज़

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

Spread the love

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता, केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time