Chaibasa: झारखंड स्थापना दिवस के 25वीं वर्षगांठ पर साइकिल रैली, उपायुक्त ने दिया एकता और पर्यटन का संदेश

चाईबासा: झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर “Know Your Tourist Place” कार्यक्रम के तहत चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने किया।

रैली में शामिल Group of Cyclists शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए केरा मंदिर तक लगभग 10 किलोमीटर का सफ़र तय किया। जिला उपायुक्त चंदन कुमार ने स्वयं साइकिल चलाते हुए रैली में भाग लिया और जिला वासियों को एकता और सामूहिक प्रयास का संदेश दिया। उन्होंने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दी और कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य विकास की दिशा में लगातार अग्रसर है। प्रशासन सुनिश्चित कर रहा है कि विकासात्मक योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें।

 

 

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट चक्रधरपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्रधरपुर, अंचलाधिकारी चक्रधरपुर, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य मुख्य अधिकारी मौजूद थे।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी में बहाली प्रक्रिया 20 जनवरी से

    कर्मचारियों और आश्रितों के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू जमशेदपुर : एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच के संरक्षक डॉ पवन पांडेय ने सोमवार को एक बयान…

    Spread the love

    Jamshedpur : मकर संक्रांति और टुसू पर्व पर जमशेदपुर में नो इंट्री 14 व 15 जनवरी को

    14 और 15 जनवरी को भारी वाहनों पर रोक जमशेदपुर : मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। डीसी, एसएसपी और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *