Chaibasa: झामुमो केंद्रीय महाधिवेशन की तैयारी तेज, 5 अप्रैल को जिला समिति की अहम बैठक

चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन में भाग लेने की तैयारियों को लेकर 5 अप्रैल को चाईबासा में जिला समिति की बैठक सह अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा. यह बैठक सनसाईन होटल, डोबरोसाई में सुबह 10 बजे से होगी, जिसमें झामुमो के विधायक, मंत्री एवं सांसद उपस्थित रहेंगे.

महाधिवेशन की तैयारी पर जोर

रांची के खेलगांव में 14-15 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन में भाग लेने को लेकर झामुमो जिला समिति ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. सभी प्रखंड एवं नगर समितियों को 5 अप्रैल तक सदस्यता फॉर्म की रसीद बुक एवं महाधिवेशन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों की सूची जमा करनी होगी. बैठक में झामुमो केंद्रीय समिति द्वारा मिले दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने पर चर्चा होगी.

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन

5 अप्रैल की बैठक में ही जिला, प्रखंड एवं नगर समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया जाएगा. झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि सभी समितियां महाधिवेशन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और तैयारी को अंतिम रूप दें. बैठक के दौरान मंत्री दीपक बिरुआ को जुड़वां पुत्र रत्न प्राप्त होने की खुशी में शुभकामनाएं दी गईं.

बैठक में शामिल प्रमुख नेता

इस अवसर पर झामुमो जिला समिति के उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, दीपक प्रधान, विकास कुमार गुप्ता, दिनेश चंद्र महतो, अकबर खान, सचिव राहुल आदित्य, सह सचिव बंधना उरांव, विश्वनाथ बाड़ा एवं प्रवक्ता बुधराम लागुरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. झामुमो जिला समिति की इस बैठक से महाधिवेशन की तैयारियों को गति मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड की आदिवासी जमीन पर वक्फ का खतरा, झामुमो के रुख पर उठे सवाल

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *