Chakradharpur : डीएमएसएफ चक्रधरपुर बना स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन

  • बीएसएफ जालंधर को 2-1 से हराकर जीता 29वां ऑल इंडिया खिताब

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में सेरसा द्वारा आयोजित 29वें ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन (DMSF) चक्रधरपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बीएसएफ जालंधर को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मुकाबला रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल भावना दिखाई। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल कुमार मिश्रा (जीएम/एसईआर) ने किया। इस अवसर पर तरुण हुरिया (डीआरएम/सीकेपी) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मरीन ड्राइव पर दिनदहाड़े युवक से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

रोमांचक मुकाबले में DMSF की जीत, विजेता टीम को मिला नगद पुरस्कार

विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा ₹1,00,001 की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं बीएसएफ जालंधर के खिलाड़ी सोमीसोन शिराक को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। यह टूर्नामेंट भारतीय रेल की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Gua : गुवा में दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 21-22 मार्च को, विजेता को 70 व उप विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपया नकद

गुवा : गुवा फुटबॉल मैदान में आगामी 21 और 22 मार्च को दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन किशोर संघ स्पोर्ट्स…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time