चाकुलिया: चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में गुरुवार की शाम झामुमो चाकुलिया नगर संयोजक मंडली की एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नगर संयोजक मो गुलाब ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के पर्यवेक्षक महावीर मुर्मू और विशिष्ट अतिथि के रूप में सह पर्यवेक्षक अंकित सिंह उपस्थित रहे.
सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आह्वान
बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. मुख्य अतिथि महावीर मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी लानी चाहिए और नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में इसे जन-जन तक पहुंचाना चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुट जाने का भी निर्देश दिया. महावीर मुर्मू ने इस बात पर भी जोर दिया कि जल्द ही नगर कमेटी का गठन किया जाए, क्योंकि नगर पंचायत चुनाव नजदीक हैं.
चुनाव की तैयारी की दिशा में बैठक के निर्णय
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय रूप से भाग लेना होगा और चुनावी रणनीतियों को अभी से ही तैयार करना होगा. बैठक में प्रमुख धनंजय करुणामय, साहेब राम मांडी, बलराम महतो, गोपन परिहारी, असगर हुसैन, गंगा नारायण दास, संजीव मंडी, रसीद खान, महेश्वर मल्लिक, विशाल बारीक, मिथुन कर, मनोज महतो, संदीप चक्रवर्ती, राज कुमार मिश्रा, पप्पू ओझा, विकास मिश्रा, कीर्ति महतो, संजय सिंह, प्रणव बेरा, सुनाराम बास्के, गौतम दास, समीर नाथ, सुजीत महतो, बापी राय, देवाशीष दास, अरविंद सिंह, बिक्रम बारीक, बापी नंदी, मिनाज अख्तर, नीतीश आनंद, निकुंज लोधा, गौरभ शर्मा, राजुल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : दक्षिण-पूर्व रेलवे ठेकेदार मजदूर यूनियन का सांस्कृतिक कार्यक्रम चार मार्च को
There is no ads to display, Please add some



















































