प्रतिभागी बच्चों को किया गया पुरस्कृत
जमशेदपुर : स्प्रिंग फ्लावर इंग्लिस स्कूल का वार्षिक समारोह शुक्रवार को सुंदरनगर में आयोजित किया गया. इस दौरान स्कूल के नौनिहालों ने जमकर मस्ती की तथा प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पुरस्कार बटोरा. एक-एक करके बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित की गई. सबसे पहले कक्षा नर्सरी के बच्चों की प्रतियोगिता कराई गई. जिसमें बच्चों ने अपनी बुद्धिमता का परिचय देते हुए वाह वाही एवं तालियां बटोरी. साथ ही प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. इसी तरह कक्षा 4 की बच्चियों ने ट्राइवल डांस कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. इस कक्षा की बच्चियों को दूसरा पुरस्कार मिला. इसी तरह कक्षा 8 एवं 9 के बच्चों ने फिल्मी गीत पर मनमोहक डांस प्रस्तूत किया. कार्यक्रम में डेंजिल डीक्रूज, मेंटोर वाईवी डीक्रूज समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : Bahragora: पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खंडामौदा का वार्षिक उत्सव, शिक्षा मंत्री ने की विद्यालय की प्रशंसा, किए कई वादे




















































