Jamshedpur: बारीगोड़ा में करंट से हुई मौत के बाद मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति

जमशेदपुर : पिछले दिनों पूर्वी सिंहभूम के बारीगोड़ा क्षेत्र में एक लोहे के बिजली पोल में करंट प्रवाहित हो जाने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मुखिया सुनीता नाग और ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को दी. इसके बाद दुबे ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों से वास्तविक स्थिति की जानकारी ली.

ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान पर चार दिन पूर्व एक बकरी की भी करंट से मौत हो चुकी थी, जिसकी सूचना विभाग को दी गई थी. लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा एक व्यक्ति की जान के रूप में सामने आया. मृतक ही अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. पीछे उनकी वृद्ध मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं.

बुधवार दोपहर 12:30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत महाप्रबंधक से मुलाकात की. बैठक में दो प्रमुख मांगें रखी गईं – पीड़ित परिवार को मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी. महाप्रबंधक ने मुआवजे पर सहमति दी, वहीं पत्नी को मीटर रीडिंग का प्रशिक्षण देकर अस्थाई रोजगार देने का आश्वासन भी दिया.

महाप्रबंधक ने यह भी कहा कि विभागीय नियमों के तहत सहायता राशि दी जाएगी और विभागीय स्तर पर भी व्यक्तिगत सहायता दी जाएगी.

दुबे ने विभाग की गंभीर लापरवाही पर नाराज़गी जताई. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पिछले तीन महीने से 40 बिजली पोल गिराए गए हैं, जिन्हें अब तक स्थापित नहीं किया गया. महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर कार्य शुरू किया जाएगा. साथ ही, बांस के सहारे बिजली आपूर्ति जैसी खतरनाक व्यवस्था पर चिंता जताई गई, जिस पर विभाग द्वारा शीघ्र पोल लगाने का वादा किया गया.

जर्जर पोलों को अविलंब बदलने पर सहमति बनी. महाप्रबंधक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा और जहां आवश्यक होगा वहां नए पोल लगाए जाएंगे.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणजन उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे. श्री दुबे ने सामाजिक दायित्व निभाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की सराहना भी की. इस अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, भारत यात्री अमरजीत नाथ मिश्र, जेएमएम नेता बहादुर किस्कू, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, सेवादल के मुन्ना सिंह, सुशील घोष, कुमार गौरव, एनएसयूआई के सचिन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: डिजिटल लगान प्रणाली को मिल रहा प्रोत्साहन, भूमि विवादों के समाधान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time