गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में निर्वाचित वार्ड सदस्य, जो मइयां सम्मान योजना के तहत लाभ उठा रहे हैं, को गम्हरिया बीडीओ द्वारा नोटिस भेजकर योजना से प्राप्त राशि एक सप्ताह के भीतर वापस करने का निर्देश दिया गया है. इस नोटिस ने वार्ड सदस्यों में भारी असंतोष पैदा कर दिया है.
नोटिस मिलने के बाद वार्ड सदस्य प्रखंड मुख्यालय पर जमा
वार्ड सदस्यों ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए प्रखंड मुख्यालय में जमकर विरोध जताया. उन्होंने कहा कि वे जनप्रतिनिधि हैं, लेकिन उन्हें सरकार से कोई वेतन नहीं मिलता है. यदि योजना से मिली राशि वापस करने के लिए दबाव बनाया गया तो वे इस्तीफा देकर पद छोड़ देंगे.
कौन-कौन हैं इस्तीफा देने पहुंचे सदस्य
इस विरोध में गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह, बड़ाकांकड़ा, कालिकापुर और डुडरा पंचायत के वार्ड सदस्य प्रमुख रूप से शामिल थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना से मिलने वाला मइयां सम्मान उनके कामकाज का समर्थन है, जिसे वापस लेना उनके अधिकारों का हनन होगा.
अब क्या होगा?
इस विवाद के बाद प्रखंड प्रशासन और संबंधित अधिकारी स्थिति को संभालने के प्रयास में जुट गए हैं. वार्ड सदस्यों के इस्तीफे से स्थानीय प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें : Gamharia: जिप सदस्य ने बच्चों के बीच खेल सामग्री का किया वितरण
There is no ads to display, Please add some



















































