CUET UG 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख, न करें गलती

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), डॉ. बीआर अंबेडकर, जामिया मिलिया इस्लामिया और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय समेत अन्य प्रमुख विश्वविद्यालयों के स्नातक प्रोग्राम में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के पास आज CUET UG 2025 के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका है. इन विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए CUET का स्कोर अनिवार्य है, और यदि छात्र यह परीक्षा नहीं देते हैं तो उन्हें दाखिले का अवसर नहीं मिलेगा.

आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

CUET UG 2025 के लिए परीक्षा का आयोजन 8 मई से 1 जून तक किया जाएगा. DU और अंबेडकर विश्वविद्यालय में सभी स्नातक प्रोग्राम में दाखिले का आधार CUET का स्कोर है. वहीं, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (IPU) के 20 प्रोग्राम में भी दाखिला CUET के माध्यम से होता है. छात्र अक्सर आवेदन करते समय जल्दबाजी में कुछ गलतियाँ कर देते हैं.
इसलिए DU प्रशासन ने छात्रों से सावधानी बरतने की अपील की है. छात्र आवेदन करते समय अपना नाम, अभिभावक का नाम, पता, फोन नंबर और ईमेल आईडी को ध्यान से भरें.

विषयों का चयन करते समय ध्यान रखें यह बातें

बारहवीं कक्षा में जो विषय छात्र ने पढ़े हैं, उन्हें उसी आधार पर CUET के लिए विषयों का चयन करना चाहिए. खासकर DU में दाखिले के लिए छात्र का CUET में किसी एक भाषा का पेपर देना अनिवार्य है. DU NTA से छात्रों का डेटा प्राप्त करेगा, और यदि डेटा गलत भरा गया हो तो दाखिले के दौरान समस्या उत्पन्न हो सकती है.

ECA और स्पोर्ट्स कोटे के लिए भी CUET स्कोर जरूरी

डीयू में एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ECA) और स्पोर्ट्स कोटे के तहत भी दाखिला केवल CUET के स्कोर पर निर्भर करेगा. BA ऑनर्स में दाखिले के लिए DU में एक भाषा और तीन विषय या दो भाषा और दो विषय को देखा जाएगा, इस आधार पर छात्र को CUET के विषयों का चयन करना होगा.

कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम: मई-जून में शुरुआत

सीयूईटी की परीक्षा संपन्न होने के बाद, डीयू स्नातक कोर्सेज के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम मई-जून में शुरू कर सकता है, जिससे छात्रों को अपनी पसंदीदा कॉलेज में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश का अंतिम मौका, बढ़ी अंतिम तिथि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं दस्तावेजीकरण पर कार्यशाला का आयोजन

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और वर्टोय टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक गुणवत्ता में संवर्धन, नैक एवं आईक्यूएसी में तकनीक के उपयोग को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला…

Spread the love

Jamshedpur : शिक्षक अरविंद तिवारी की माता का निधन, सोमवार को अंत्येष्ठि 

जमशेदपुर : शिक्षा समाजसेवी अरविंद तिवारी की माता चंद्रावती देवी का सोमवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है। अरविन्द तिवारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time