Cyclone Shakti: अरब सागर में उठा ‘शक्ति’ चक्रवात, उत्तर बंगाल और बिहार में भारी तबाही

नई दिल्ली:  मानसून के लौटने के बावजूद देश के कई हिस्सों में मौसम ने फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अरब सागर में उठे सीजन के पहले चक्रवात ‘शक्ति’ ने समुद्र में उथल-पुथल मचा दी है। चक्रवात के कारण 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो आगे और तेज हो सकती हैं। हालांकि, इसका भारत के तट से टकराने का खतरा फिलहाल नहीं है, लेकिन इसके प्रभाव से महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

अरब सागर में ‘शक्ति’ का कहर
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, ‘शक्ति’ अब एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। यह 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। फिलहाल इसका केंद्र गुजरात के द्वारका से लगभग 420 किमी पश्चिम और ओमान के मसिराह से करीब 600 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि सोमवार सुबह तक यह पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा।

महाराष्ट्र-गुजरात के तट पर अलर्ट
चक्रवात ‘शक्ति’ के असर से समुद्र में ऊँची लहरें उठने लगी हैं। 8 अक्तूबर तक गुजरात के द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, सूरत, नवसारी और वलसाड जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी ने मछुआरों को अगले पाँच दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में 7 अक्तूबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में हवाओं की गति 45 से 65 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। राज्य सरकार ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट पर रखा है।

उत्तर बंगाल में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी झारखंड, दक्षिण बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों — दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूच बिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार — में सोमवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद, बीरभूम और नादिया में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

हिमाचल में ओलावृष्टि और बर्फबारी का संकेत
हिमाचल प्रदेश में भी मौसम करवट ले रहा है। शिमला मौसम केंद्र ने रविवार के लिए यलो अलर्ट और सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राज्य में 8 अक्तूबर तक लगातार बारिश की संभावना है। कई ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, जबकि निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

बिहार में बिजली गिरने से नौ की मौत
बिहार में मानसून की वापसी ने कहर ढा दिया है। बीते दो दिनों में हुई मूसलाधार बारिश और वज्रपात की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई है।
अधिकारियों के अनुसार, जहानाबाद में तीन, बेतिया में दो, जबकि नालंदा, खगड़िया, किशनगंज और गोपालगंज में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

Spread the love
  • Related Posts

    New Delhi  : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया बीजेपी में शामिल , नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

    नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है. आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट की खबर सामने आई है. AAP के संस्थापक सदस्य…

    Spread the love

    New Delhi : पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, “भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा”

    नई दिल्ली : पहलगाम आतंकवादी हमले की पहली वर्षगांठ पूरे देश में घटना की तीब्र निंदा एवं हमले में मारे गए लोगों के प्रति हमदर्दी दिखी.  पिछले वर्ष 2025 में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time