Jamshedpur : मेडिएशन फॉर नेशन अभियान को सफल बनाने के लिए डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान

जमशेदपुर :  नालसा के निर्देश पर देश में चल रहे 90 दिन के मेडिएशन फॉर नेशन अभियान के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा मानगो क्षेत्र में मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डालसा के पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, सदानंद महतो एवं मनोज महतो द्वारा मानगो थाना, आजाद नगर थाना, उलीडीह थाना एवं डिमना चौक सहित अन्य क्षेत्रों में मोबाइल वैन के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के दौरान आम जनों को जानकारी देते हुए बताया गया कि सिविल कोर्ट जमशेदपुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है जो 30 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान के तहत वैवाहिक मामले, सड़क दुर्घटना, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक, उपभोक्ता, ऋण वसूली, बटवारा, भू-अर्जन आदि वादों का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान लोगों से अपील की  गई कि वे अपने लंबित मामले सीधे न्यायालय या डालसा सचिव के माध्यम से मध्यस्थता केंद्र, न्याय सदन में भेज सकते हैं और अपने मामले का त्वरित समाधान पा सकते हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अमेरिकी पिस्टल और 9 गोली के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में बड़ी सफलता

Spread the love

Related Posts

potka : मुखिया की शिकायत प र हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम, प्रदूषण रोकथाम के दिए निर्देश

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से हो रही लोडिंग-अनलोडिंग एवं ओवरलोडिंग परिवहन के कारण क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज की ओर से प्रदूषण…

Spread the love

Gua : सारंडा में एक अनोखा वृद्धाश्रम ” अपना घर ” 14 बुजूर्गों का बेटा बनकर घर पर ही सेवा कर रहे हैं समाजसेवी संतोष पंडा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : झारखंड के अति दुर्गम क्षेत्र सारंडा में समाजसेवी संतोष पंडा के द्वारा जंगल के विभिन्न गांव के 14 बुजूर्गों  की बेटा बनकर सेवा कर रहे हैं। कुमडी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time