Gamharia : रेलवे ट्रैक से मिले शव की हुई पहचान, दो आरोपी गिरफ्तार, डायन-बिसाही के शक में की गई हत्या

 

गम्हरिया : गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर रेलवे फाटक के पास नग्न अवस्था में मिले क्षत विक्षत शव की पहचान सरायकेला थाना अंतर्गत नारायणपुर की वृद्धा भवानी कैवर्त के रूप में की गयी. मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में वृद्धा के ही रिश्तेदार लक्ष्मण कैवर्त व चंदन कैवर्त (दोनों सगे भाई) शामिल है. मामले को लेकर जानकारी देते हुए एसडीपीओ समीर कुमार सवैयां ने बताया कि डायन-बिसाही के शक में दोनों भाई ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी. बाद में उसके शव को दो टुकड़ा कर एक भाग रेलवे पटरी पर तथा दूसरा भाग को डोंडा के पास संजय दी किनारे फेंका था, जिसे पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही में बरामद कर लिया है.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Jadugora : पोटका में सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा के साथ मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी, पोटका थाना में मामला दर्ज

जादूगोड़ा :पोटका थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में घुसकर पोटका निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा को धमकाने, मारपीट करने का मामला प्रकाश में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time