Jharkhand: झारखंड आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को सौंपा मांग-पत्र

रांची: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा और बोड़ाम प्रखंड से आए चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो से रांची स्थित कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान राज्य में आंदोलनकारियों को समुचित सम्मान और सुविधाएं देने की पुरजोर मांग की गई. प्रतिनिधिमंडल में शामिल मनबोध महतो ने उत्तराखंड सरकार द्वारा वहां के आंदोलनकारियों को दी जा रही सुविधाओं और सम्मान की जानकारी साझा की. उन्होंने झारखंड के आंदोलनकारियों को भी उसी तरह की मान्यता देने की मांग करते हुए 12 पृष्ठों का एक विस्तृत पत्र आयोग सदस्य को सौंपा.

आयोग ने मुख्यमंत्री से वार्ता का दिया आश्वासन
इस संबंध में आयोग सदस्य भुवनेश्वर महतो ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और जल्द ही इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीधी बातचीत की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि आयोग आंदोलनकारियों की सामाजिक और ऐतिहासिक भूमिका को नजरअंदाज नहीं कर सकता. मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से गोपाल माहली, प्रणव रंजन महतो और सुनील कुमार महतो मौजूद थे. इन सभी ने आंदोलनकारी इतिहास को याद करते हुए कहा कि झारखंड के निर्माण में जिन लोगों ने योगदान दिया, उन्हें उपेक्षित नहीं किया जा सकता.

 

इसे भी पढ़ें : Patamda: किताबों से बाहर की क्लास, वीणापानी विद्या मंदिर का व्यावहारिक शिक्षा अभियान

Spread the love

Related Posts

Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

Spread the love

Muri  : राममय हुआ सिल्ली शहर, रामनवमी पर भगवा झंडे की बढ़ी बिक्री

मुरी : रामनवमी के अवसर पर सिल्ली बाजार एवं समीपवर्ती गांव इन दिनों भगवा झंडों से पट गया है. हर चौक-चौराहे पर राम-नाम लिखे भगवा टंगे हैं. वर्षों से सिल्ली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time