Ranchi: ग्रामसभा के दौरान पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल

रांची: लापुंग थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ग्रामसभा के दौरान जमीन विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा. इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया. हमले में लापुंग थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव को सिर में गंभीर चोटें आईं. एक अन्य सिपाही भी घायल हुआ. प्राथमिक उपचार के बाद थाना प्रभारी को बेहतर इलाज हेतु रांची के राज हॉस्पिटल रेफर किया गया. पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, राज हॉस्पिटल पहुंचे और घायल थाना प्रभारी की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने चिकित्सकों से समुचित इलाज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया. इस दौरान कोतवाली डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे.

बाहरी तत्वों की भूमिका पर संदेह
बेड़ो डीएसपी अशोक राम ने बताया कि ग्रामसभा में जमीन विवाद के दौरान कुछ बाहरी लोगों की उपस्थिति की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे. तभी अचानक हमला हुआ और वे घायल हो गए. पुलिस को संदेह है कि स्थानीय ग्रामीणों को बाहरी तत्वों द्वारा भड़काया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए लापुंग क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. ग्रामीण एसपी समेत कई थाना प्रभारी क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : Senior Citizen Welfare Portal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल: क्या हैं इसके फायदे?

Spread the love
  • Related Posts

    Muri लोदमु आम बगान में पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

    मुरी : मुरी के लोदमु आम बगान में पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। झारखंड-बंगाल के भजन मंडली राधा कृष्ण मंदिर की परिक्रमा करते हुए ढोल…

    Spread the love

    Muri : 55 लाख की लागत से हाकेदाग में बनेगा स्वास्थ्य उप केन्द्र, विधायक ने किया शिलान्यास

    मुरी : सिल्ली प्रखण्ड अन्तर्गत हाकेदाग पंचायत में स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण का शिलान्यास किया गया। विधायक की उपस्थिति में बुजुर्ग महिला पंचु देवी ने शिलापट्ट का अनावरण किया। स्वास्थ्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time