Senior Citizen Welfare Portal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया वरिष्ठ नागरिक कल्याण पोर्टल: क्या हैं इसके फायदे?

रामगढ़: 2 जून 2025 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु Senior Citizen Welfare Portal — scw.dosje.gov.in — का औपचारिक शुभारंभ किया गया. यह एकीकृत डिजिटल मंच वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं, सेवाओं एवं सूचनाओं तक सरल पहुंच सुनिश्चित करेगा. इस पोर्टल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया है. इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सभी योजनाओं व सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है. पोर्टल के माध्यम से पेंशन, स्वास्थ्य सेवा, आवास, सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, यात्रा रियायतें आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर
मंत्रालय ने देश भर में इस पोर्टल की पहुँच बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. खासतौर पर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में इसे लोकप्रिय बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं ताकि तकनीक के माध्यम से बुजुर्गों को सम्मानजनक, सशक्त और सुरक्षित जीवन प्रदान किया जा सके. यह पोर्टल न केवल जानकारी उपलब्ध कराता है, बल्कि विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया को भी डिजिटल रूप से सुगम बनाता है. वरिष्ठ नागरिक अपने अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और शिकायत निवारण प्रणाली से सीधे जुड़ सकेंगे. Senior Citizen Welfare Portal डिजिटल समावेशन की दिशा में एक अहम कदम है, जो भारत के बुजुर्ग नागरिकों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी सेवाएं रहेंगी नजदीक और जानकारी होगी एक क्लिक दूर.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: वित्त मंत्री से सिंहभूम चैम्बर की मुलाकात, व्यापारिक समस्याओं पर दी विस्तृत जानकारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Muri : कटेयाडीह में सरना स्थल की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण का हुआ शिलान्यास, 24.95 लाख की लागत से होगा निर्माण

    मुरी : कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा के पहल पर और सिल्ली विधायक अमित महतो की उपस्थिति में राहे प्रखंड के कटेयाडीह गांव में सरना घेराबंदी और…

    Spread the love

    Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेलखंड पर चार लाइन विस्तार का कार्य जारी जमशेदपुर : झारखंड में रेलवे के विकास…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time