Jharkhand: राजधानी को मिलेगा एलिवेटेड कॉरिडोर का तोहफा, नितिन गडकरी इस दिन करेंगे उद्घाटन

रांची: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 19 जून को झारखंड के दौरे पर रांची पहुंचेंगे. वे इस दिन राजधानी में नवनिर्मित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. इसी अवसर पर वे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक भी करेंगे.

ऐतिहासिक होगा 19 जून: संजय सेठ
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा है कि 19 जून राजधानी रांची के लिए ऐतिहासिक दिन होगा. वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो रही है. फ्लाईओवर चालू होते ही राजधानी की बड़ी आबादी को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि यह दिन स्मरणीय बनाया जाएगा और उद्घाटन समारोह भव्यता से आयोजित किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में झारखंडी परंपरा और संस्कृति की भी सजीव झलक देखने को मिलेगी. तैयारियों का श्रीगणेश हो चुका है.

बाइक पर किया निरीक्षण, विपक्ष ने कसा तंज
उद्घाटन से पूर्व संजय सेठ एवं रांची विधायक सीपी सिंह ने बाइक से एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया. इस निरीक्षण को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी भी सामने आई है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दोनों नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो नेता 18 वर्षों तक सत्ता में रहते हुए एक भी फ्लाईओवर नहीं बनवा सके, वे आज उद्घाटन से पूर्व प्रचार और दिखावे में लगे हैं.

समारोह को लेकर उत्साह, राजनीति भी तेज
एक ओर जहां राजधानी के नागरिकों में इस एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर उत्साह है, वहीं दूसरी ओर इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है. उद्घाटन के माध्यम से सत्ता और विपक्ष दोनों ही जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: रांची में गूंजेगा नगाड़ा, बहेगी परंपरा की धारा – पड़हा जतरा आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे शामिल

Spread the love

Related Posts

जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time