Jharkhand: रांची में गूंजेगा नगाड़ा, बहेगी परंपरा की धारा – पड़हा जतरा आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे शामिल

रांची: राजधानी रांची के बेड़ो स्थित ऐतिहासिक बाजारटांड़ मैदान में आज 3 जून को पारंपरिक पड़हा जतरा सह सभा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा. इस आयोजन का नेतृत्व बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. रवींद्रनाथ भगत कर रहे हैं. महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और बाल विकास मंत्री चमरा लिंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.

पारंपरिक शौर्य और संस्कृति की झलक

महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय करमचंद भगत के पुत्र डॉ. रवींद्रनाथ भगत ने बताया कि इस पारंपरिक जतरा में लकड़ी से बने हाथी, घोड़े और शेर पर सवार होकर पारंपरिक पड़हा निशान, रम्पा, चम्पा, टेंगरी छाता, झंडा, ढोल, नगाड़ा और खोड़हा नृत्य मंडली के साथ उत्सव का आकर्षक जुलूस निकाला जाएगा. यह दृश्य न केवल सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होगा, बल्कि जनमानस को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा.

व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं

महोत्सव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. आयोजन स्थल पर वॉलेंटियर के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके. भीड़भाड़ को सुव्यवस्थित बनाने के लिए मैदान में प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते चिन्हित किये गए हैं.

बारीडीह में भी दिखेगा पारंपरिक रंग

बेड़ो बाजारटांड़ के अलावा बारीडीह जतरा मैदान में भी आज ही के दिन वार्षिक पड़हा जतरा सह सभा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. दोनों ही स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. प्रशासन ने दोनों जगहों पर समान रूप से सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए हैं. उत्सव में स्थानीय परंपराओं की झलक के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का संगम भी देखने को मिलेगा.

 

इसे भी पढ़ें : Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा से जुड़ी है मोक्ष, पितृ तर्पण और पावन स्नान की गूढ़ परंपरा, जानिए कैसे मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद

 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : भूमिज-समाज के ओल गुरु महेन्द्रनाथ सरदार से दिनेश सरदार ने की शिष्टाचार मुलाकात, भूमिज समाज के मुद्दे पर की चर्चा

जादूगोड़ा : भूमिज-समाज के ओल गुरु महेन्द्रनाथ सरदार के पैतृक गांव उड़ीसा के (गोहालडंगरी ) माधवडीह पहुंच कर झारखंड व ओडिशा राज्य के भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव…

Spread the love

आस्था का अनूठा संगम: गमारिया के जलेश्वर शिव मंदिर में गाजन पर्व की धूम, भोक्ताओं ने जीभ में छड़ घोंपकर व अंगारों पर चलकर दिखाई शिव भक्ति

बहरागोड़ा : प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत अंतर्गत गमारिया स्थित ऐतिहासिक जलेश्वर शिव मंदिर में सात मौजा (गमारिया, छोटा कुलिया, कोषतडुआ, बड़ा कुलिया, नेतरा, जाउड़ी और केंद्रडीहा) के ग्रामीणों द्वारा सामूहिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time