Deoghar : बसंत पंचमी पर, बाबा बैद्यनाथ को रंग-गुलाल अर्पित किया, मालपुआ का लगा भोग

मिथिलांचलवासी बाबा बैद्यनाथ को बहनोई मानते हैं

देवघर : बसंत पंचमी के मौके पर सोमवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ कामना लिंग के दरबार में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान मिथिलांचल से आए शिव भक्तों ने बाबा बैद्यनाथ का तिलक किया और एक-दूसरे के साथ मंदिर प्रांगण में अबीर-गुलाल के साथ होली खेली. मिथिलांचलवासी बाबा बैद्यनाथ को बहनोई मानते हैं और हर साल बसंत पंचमी के मौके पर उनका तिलक करने के लिए पैदल सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर पहुंचते हैं. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. ऐसी मान्यता है कि बाबा बैद्यनाथ का तिलक करने के बाद ही मिथिलांचल में होली की शुरुआत हो जाती है. सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में बाबा का पेट खुलते ही सबसे पहले कांचा जल पूजा हुई. इसके बाद सरकारी पूजा के बाद आम भक्तों के लिए बाबा का पट खोल दिया गया. बसंत पंचमी पर बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई. बाबा को अबीर-गुलाल चढ़ाया गया. साथ ही उन्हें मालपुआ का विशेष भोग लगाया गया.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: बालो दा मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता, आसनसोल रेलवे की बांकुड़ा पर जोरदार जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

फाल्गुन पूर्णिमा तक शिव-पार्वती को चढ़ेगा अबीर-गुलाल

बसंत पंचमी से बाबा बैद्यनाथ एवं मां पार्वती को फाल्गुन पूर्णिमा तक अबीर-गुलाल चढ़ाया जाएगा. उधर, बसंत पंचमी पर पूजा अर्चना करने के लिए शिव भक्तों की कतार बाबा मंदिर से निकलकर 2 किलोमीटर दूर जलसार पार्क तक पहुंच गई थी. श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक जलार्पण करवाने के लिए प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीसी विशाल सागर, मंदिर प्रभारी सह सदर एसडीओ रवि कुमार समेत पूरा प्रशासनिक और पुलिस अमला मुस्तैद दिखा.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: बाबा बैद्यनाथ की शरण में सारा अली खान, देवघर में की विशेष पूजा

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Ramgarh : रामगढ़ में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान की शुरूआत, 14 फरवरी तक चलेगा रोग खोज अभियान

रामगढ़ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के आलोक में 30 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक रामगढ़ जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान सह कुष्ठ रोग खोज अभियान द्वितीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time