Deoghar : डीसी ने 14.98 करोड़ की लागत से बन रहे डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

 

देवघर : डीसी विशाल सागर ने शिल्पग्राम में डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। डीसी ने बताया कि14 करोड़ 98 लाख 92 हजार रुपये की लागत से शिल्पग्राम देवघर में डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। डीसी ने साइंस लाइब्रेरी के लिए जो बिल्डिंग पूर्व से बनी हुई है, जर्जर अवस्था में है, उसका रिनोवेशन कार्यो का निरीक्षण किया।

साइंस सेंटर का निर्माण कराया जायेगा

इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में डीसी द्वारा जानकारी दी गई कि डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर में बच्चों की सुविधा के अनुरूप फन साइंस गैलरी इन्फिनिटी वेल, प्रैक्सिनोस्कोप, कैलीडोस्कोप, पाइथागोरस प्रमेय, पिन हॉल कैमरा के अलावा साइंस पार्क, रोलर कोस्टर, टेलीस्कोप, इनोवेशन हब आदि होंगे। साथ ही उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से साइंस सेंटर का निर्माण कराया जायेगा। डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर के जरिये विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने वैज्ञानिक ज्ञान का अधिकतम उपयोग करने में सहायता मिलेगी। साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह कारगर भी साबित होगा।

कार्यों को तय समय अनुसार पूर्ण करने का निर्देश

डीसी ने शिल्पग्राम परिसर में मेन बिल्डिंग, टॉयलेट ब्लॉक, भवनों का जीर्णोद्धार, सड़क, पाथवे, पार्किंग, गॉर्ड रूम, प्लांटेशन, बच्चों के खेलने की सुविधा, विद्युतीकरण, फर्नीचर व सिविटीवी कैमरा की सुविधा से जुड़े कार्यों को तय समय अनुसार पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया।
इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, भवन निर्माण निगम कार्यपालक अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व अभियंता आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gamharia : जमशेदपुर कलाकार मंच ने अभिनेता मनोज कुमार को दी श्रद्धांजलि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time