देवघर: अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के प्रबंध समिति और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश केसरवाणी वैश्य सभा के आतिथ्य में प्रयागराज में किया गया. इस समारोह में दीपक कुमार केसरी (देवघर) को केसरवानी तरुण महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने ली शपथ
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन केसरी, महामंत्री संजय केसरी, महिला अध्यक्ष वीणा अर्जुन लाल केसरवानी और सुनीता दिनेश केसरवानी ने दीपक कुमार केसरी के साथ-साथ झारखंड के गजेंद्र केसरी, भरत लाल केसरी, और भगवान केसरी को भी शपथ ग्रहण कराया.
समारोह में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. एमके गुप्ता, शिव कुमार वैश्य, राजीव गुप्ता समेत अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे. इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय केसरी ने भी जानकारी दी और इस ऐतिहासिक पल को साझा किया.
इसे भी पढ़ें : Deoghar में रेफरल बिजनेस की शुरुआत, ऑनलाइन कारोबार को मिलेगी टक्कर – खुदरा दुकानदारों के लिए नई उम्मीद
There is no ads to display, Please add some



















































