Deoghar : फुटबॉल खिलाड़ी वीरेंद्र हेम्ब्रम का लीग अंडर-17 में चयन, सुनील खवाड़े ने दी बधाई

 

देवघर : देवघर के फुटबॉल खिलाड़ी वीरेंद्र हेम्ब्रम का बिहार स्टेट यूथ आई लीग अंडर-17 में चयन हुआ है। यह जानकारी जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने दी। उन्होंने बताया कि मोहनपुर स्थित स्टेडियम में जिला खेल प्राधिकरण के द्वारा संचालित लक्ष्य फुटबॉल अकादमी विगत 2 वर्षों से कोच विशाल सोरेन और शशि सिंह की देख-रेख में चल रही है। इसमें लगभग 15 से 20 खिलाड़ी रोजाना पसीना बहाते है।

वीरेंद्र हेम्ब्रम ने बिहार स्टेट यूथ आई लीग अंडर-17 में जगह बनाई

लक्ष्य फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी वीरेंद्र हेम्ब्रम ने बिहार स्टेट यूथ आई लीग अंडर-17 में जगह बनाई है। पूरे झारखंड और बिहार से कई खिलाड़ी ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया था। वहीं देवघर के वीरेंद्र हेम्ब्रम ने अपना जगह पक्का किया। वीरेंद्र फ्यूचर स्टार स्पोर्ट्स अकादमी के तरफ से खेलेंगे। अगले महीने अप्रैल में दिल्ली में प्रैक्टिस कैम्प लगाया जाएगा। वीरेंद्र के चयन पर जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने खिलाड़ी को बधाई दी है और कहा कि देवघर में प्राकृतिक रूप से फुटबॉल की प्रतिभा है, लेकिन यहां संघ उसको निखार नहीं पा रही है।

वीरेंद्र हेम्ब्रम को अग्रिम शुभकामनाएं दी

ऐसे में सभी को मिलकर एक ठोस योजना बनाने की आवश्यकता है। खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने बताया की देवघर में मृतप्रायः खेल हो चुके फुटबॉल को जीवित करने का प्रयास पिछले 2 साल से प्राधिकरण अकादमी के माध्यम से कर रहा है। खिलाड़ियों के लिए मोहनपुर स्टेडियम में जिम की भी सुविधा दी गई है। परिणाम अब आने शुरू हुए है। इसके लिए कोच विशाल सोरेन और शशि सिंह और जिला ओलंपिक संघ देवघर के कौशल सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला खेल प्राधिकरण के सभी सदस्य, जिला ओलंपिक संघ के सभी पदाधिकारी ने वीरेंद्र हेम्ब्रम को अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहर में सड़क सुरक्षा और अवैध पार्किंग पर प्रशासन सख्त, एक महीने वसूला गया 14.5 लाख से ज्यादा जुर्माना

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Gua : गुवा में दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 21-22 मार्च को, विजेता को 70 व उप विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपया नकद

गुवा : गुवा फुटबॉल मैदान में आगामी 21 और 22 मार्च को दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन किशोर संघ स्पोर्ट्स…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time