देवघर: देवघर की होनहार छात्रा श्रेया केसरी को उनकी अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए संत माइकल एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें संत माइकल एंग्लो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के बैनर तले आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया.
शिक्षा जगत की हस्तियों ने किया सम्मानित
समारोह में विद्यालय समूह के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जय चंद्र राज, वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, एवं दीनबंधु उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार की उपस्थिति में श्रेया को यह पुरस्कार प्रदान किया गया.
नर्सरी से टॉपर तक: श्रेया की निरंतर यात्रा
श्रेयारंभ से ही देवघर के संत फ्रांसिस स्कूल की छात्रा रही हैं. कक्षा दसवीं में उन्होंने 97% अंक प्राप्त किए थे, वहीं इस वर्ष बारहवीं की आईएससी कला संकाय परीक्षा में 98.5% अंक लाकर पूरे झारखंड में टॉपर बनी हैं.
सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने का सपना
श्रेयाराष्ट्रीय स्तर की CLAT परीक्षा में 15वां रैंक प्राप्त कर पहले ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं. उनका सपना है कि वे भविष्य में सुप्रीम कोर्ट में एक प्रभावशाली पद पर कार्य करें.
श्रेया ने साझा किए सफलता के सूत्र
श्रेया ने बताया कि टॉपर बनने के लिए एक प्रभावी अध्ययन योजना, समय का बेहतर प्रबंधन, और स्वस्थ जीवनशैली जरूरी है. उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास बनाए रखना और मॉक टेस्ट के माध्यम से तैयारी का मूल्यांकन अत्यंत उपयोगी होता है.विद्यालय के निदेशक डॉ. जय चंद्र राज ने कहा कि श्रेया में एक होनहार छात्रा के सभी गुण मौजूद हैं. उनकी अनुशासन, लगन और दृष्टिकोण हर छात्र के लिए प्रेरणादायक हैं.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड लॉन बॉल को मिलेगा नई ऊर्जा का संबल, डॉ. सुनील खवाड़े उपाध्यक्ष मनोनीत
There is no ads to display, Please add some



















































