Deoghar: सिर्फ 10 मिनट की आंधी, और गांवों में छा गया अंधेरा, देवघर में तूफानी तबाही

देवघर: सोमवार दोपहर को देवघर जिले में आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। महज 10 मिनट की इस प्राकृतिक आपदा में दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए। इसका सबसे अधिक प्रभाव सारठ प्रखंड के पथरड्डा क्षेत्र और उसके आसपास के गांवों में देखा गया।

ग्रामीणों के अनुसार दोपहर लगभग दो बजे अचानक तेज गर्जना और हवा के साथ वर्षा शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते इलाकों को अस्त-व्यस्त कर दिया। समाजसेवी अजीत यादव ने बताया कि उनके गांव कुण्डारो समेत पथरड्डा के बीच की मुख्य सड़क पर कई फलदार पेड़ गिर गए, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

बिजली आपूर्ति ठप, कई गांवों में अंधेरा
तेज आंधी के चलते संथाली सिमरा सब स्टेशन से जुड़ी एग्रीकल्चर फीडर लाइन के हाई टेंशन तारों के साथ-साथ दर्जनभर से अधिक बिजली के खंभे गिर गए। इसका असर कुण्डारो से लेकर पथरड्डा के लगभग 20 से 25 गांवों तक पड़ा, जहां बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। बिजली विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुट गई हैं, लेकिन बहाली में समय लगने की आशंका है।

शादी समारोह पर भी पड़ा असर
कुछ गांवों में आंधी इतनी तेज थी कि शादियों के लिए लगे पंडाल उड़ गए। इससे आयोजकों और आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

गर्मी से मिली थोड़ी राहत, लेकिन तबाही भारी
जहां एक ओर तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं दूसरी ओर लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। देवघर शहर में बारिश नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादल छा जाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने पहले ही संताल परगना के कई क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी, जो सही साबित हुई।

 

इसे भी पढ़ें : Potka: तेज आंधी-बारिश ने छीन लिया घर – कागजात से लेकर अनाज तक बर्बाद, अब मदद की आस में मुर्मू परिवार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों व परिसरों में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान 

खड़गपुर :  ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026’ अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों और अन्य परिसरों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।…

Spread the love

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time