Deoghar: दो माह में 2420 चापाकलों की मरम्मत, अब जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर – गर्मी में राहत देने जुटा प्रशासन

देवघर: देवघर जिले में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर और मधुपुर द्वारा व्यापक स्तर पर चापाकलों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. खराब पड़े चापाकलों को दुरुस्त करने के लिए विभाग ने विशेष अभियान चलाया है, जिसमें मार्च और अप्रैल माह में कुल 2420 चापाकलों की मरम्मत की जा चुकी है.

मरम्मती आंकड़ों पर एक नजर
देवघर प्रमंडल क्षेत्र में मार्च में 610 और अप्रैल में 804 चापाकलों की मरम्मत की गई. मधुपुर प्रमंडल अंतर्गत मार्च में 265 और अप्रैल में 382 चापाकल दुरुस्त किए गए. इसके अलावा, नगर निगम द्वारा मार्च में 186 और अप्रैल में 173 चापाकलों को ठीक किया गया.

डीसी के निर्देश पर हेल्पलाइन नंबर जारी
डीसी विशाल सागर के निर्देश पर चापाकलों की मरम्मत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. अब आम नागरिक पेयजल से जुड़ी समस्याओं को सीधे संबंधित अधिकारियों से साझा कर सकते हैं. देवघर नगर निगम के लिए कंट्रोल रूम नंबर 9508112201 है, जहां कॉल कर समस्या दर्ज कराई जा सकती है.

प्रखंडवार हेल्पलाइन नंबर
देवघर : 8709504733 / 8017633738
देवीपुर : 9852302768
मोहनपुर : 7004116299 / 6290304452
सारवां : 7808816500 / 8292839891
सोनारायठाढ़ी : 6200778774
मधुपुर : 9572558609
बुढ़ई : 8210363923
करौं : 9540199364
मारगोमुंडा : 8770132625
सारठ : 8936899253 / 6204200339
पालोजोरी : 9942193290

हेल्पलाइन से कैसे मिलेगी त्वरित राहत?
इन नंबरों पर संपर्क कर लोग अपने इलाके के खराब चापाकलों की सूचना सीधे दे सकते हैं, ताकि जल्द से जल्द मरम्मत कार्य संभव हो सके. यह पहल गर्मी के मौसम में पेयजल संकट को कम करने में सहायक सिद्ध हो रही है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: गोपाल मंडल को DC ने दिया इलाज का खर्च, चुनाव ड्यूटी में हुआ था घायल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Bahragora : जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी का किया सम्मान, क्षेत्र की सुरक्षा पर की चर्चा

बहरागोड़ा : पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी के वरिष्ठ नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time