Deoghar: दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का समापन

 

देवघर: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से आयोजित दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर (राष्ट्र निर्माण का अखिल भारतीय अभियान) का समापन हो गया। स्थानीय विंध्यवासिनी होटल में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक सुनीत शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा संथाल परगना के प्रभारी डॉ. अमित झा एवं देवघर जिला संयोजक मुदस्सर ने सर्वोदय संकल्प शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के समक्ष राष्ट्र निर्माण, पंचायती व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा संविधान के बारे में विस्तार रूप से चर्चा की।

प्रतिभागियों ने श्रमदान किया

सर्वोदय संकल्प शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, बालमुकुंद यादव, नगमा आरा, पूजा देवी, कंचन देवी, प्रमिला देवी, कन्हैया झा, परवेज, जब्बार, श्रीकांत यादव, राजीव जायसवाल आदि शामिल हैं। समापन कार्यक्रम से पहले प्रतिभागियों ने श्रमदान किया। सर्वोदय संकल्प शिविर में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह संथाल परगना के प्रभारी डॉ अमित झा एवं दुमका जिला संयोजक बालमुकुंद यादव द्वारा सूत की माला पहनकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता की नई शुरुआत, उपायुक्त ने बच्चों को दी डिजिटल सुरक्षा की सीख

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time