Deoghar : वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का तीर्थ पुरोहितों ने किया दर्शन, बाबा बैद्यनाथ पर चढ़ा फूलों का नाग किया भेंट

 

देवघर : देवघर के तीर्थ पुरोहित सूरज खवाड़े और अभिषेक मिश्र ने वृंदावन के राधाकेली कुंज आश्रम में जाकर देश के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन किए और उन्हें बाबा बैद्यनाथ के संध्या कालीन श्रृंगार पर चढ़ा नाग भेंट किया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाराज जी को आशीर्वाद भी दिया। बाबा बैद्यनाथ पर अर्पित फूलों के नाग को पाकर प्रेमानंद जी काफी प्रसन्न हो गए और तीर्थ पुरोहितों के साथ हर-हर महादेव का जयकारा लगाने लगे। प्रेमानंज महाराज की ओर से दोनों तीर्थ पुरोहितों को चादर ओढ़ा कर सम्मानित भी किया गया ।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का पूर्णमासी सत्संग संपन्न

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Gua : छोटानागरा से मनोहरपुर तक सड़कों का हो रहा कायाकल्प, ग्रामीणों में खुशी

प्रधानमंत्री योजना के तहत सड़कें बन रहीं चकाचक, आवागमन होगा सुगम प्रधानमंत्री योजना से सड़कें बन रहीं बेहतर और सुरक्षित गुवा : गुवा क्षेत्र में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *