उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजन की समस्याएं

70 से ज्यादा फरियादियों ने सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा.

Jamshedpur :  डीसी कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार को आयोजन किया गया. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. इस दौरान 70 से ज्यादा फरियादियों ने सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा. समस्याओं पर उन्होंने कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया.

इसे भी पढ़ें : आदिवासी चेतना के नायक थे मारांग गोम्के जयपाल सिंह मुंडा- नियारेन्ज हैरेन्ज

 

इन मामलों को फरियादियों ने संज्ञान में लाया

फरियादियों ने जमीन अधिग्रहण का मुआवजा भुगतान, चिकित्सा सहायता, घरेलू विवाद, भूमि विवाद, स्थानांतरण, अवैध शिक्षकों का वेतन बंद करने के संबंध में, रास्ता अतिक्रमण और जान से मारने की धमकी देने, आंगनबाड़ी केन्द्र में नौकरी, समेत कई आवेदन पर अग्रेत्तर कार्रवाई करने और मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया.

 

इसे भी पढ़ें : बड़ामचाटी गांव के पास दो बाइक में टक्कर, एक घायल

 

जांचोंपरान्त कार्रवाई करने का निर्देश

इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया. प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया.  उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का जांचोंपरान्त कार्रवाई करें.

इसे भी पढ़ें : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *