derailed : कानपुर में साबरमती एक्‍सप्रेस पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित, जांच के आदेश

कानपुर :  भाऊपुर स्‍टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस (15269) के 2 कोच पटरी से उतर गए। कोच बेपटरी हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के डीआरएम सहित आला अधिकारी मौके पहुचे। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में किसी के हताहत होने की अब तक सूचना नहीं आई है। रेलवे की ओर से भी कहा गया है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे (एनसीआर) के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया है कि 2 जनरल कोच डिरेल हुए हैं और हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। रेलवे ने पीड़ित के परिजनों के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 15269 साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय 12:50 बजे के स्थान पर देर से 3:07 बजे सेंट्रल स्टेशन आई। यहां निर्धारित ठहराव के बाद निकली। दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पनकी धाम रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ने पर भाऊपुर स्टेशन के आउटर के पास ही 4:12 बजे ट्रेन के इंजन से छठवां व सातवां कोच बेपटरी हो गया। उस समय ट्रेन की गति धीमी होने से बड़ा हादसा टल गया।

इसे भी पढ़ें : Pune : वाट्सऐप पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुणे में हिंसक झड़प,भारी पुलिस बल तैनात; आंसू गैस के गोले दागे, एक गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा मेन रोड में धूल प्रदूषण से दुकानदार व ग्रामीण परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

गुवा : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा मेन रोड में भारी धूल प्रदूषण को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time