Ranchi: सिल्ली-सोनाहातू क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाएं, JLKM के देवेंद्र नाथ महतो ने सौंपा ज्ञापन

रांची: सिल्ली, सोनाहातू और राहे थाना क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं. शुक्रवार को जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने रांची जिला ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की.

चोरी की घटनाओं का सिलसिला
देवेंद्रनाथ महतो ने ग्रामीण एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक महीने के भीतर दो दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं में सोना, चांदी, आभूषण, नगदी समेत अन्य बहुमूल्य वस्तुएं चोरी हुई हैं.
10 जनवरी को सोनाहातू थाना के मारांकिरी गांव में छह घरों, 8 जनवरी को सिल्ली थाना क्षेत्र के चार घरों, 18 जनवरी को आठ घरों, और 21 जनवरी को राहे थाना क्षेत्र के बारूडीह और पारमडीह गांवों के नौ घरों में चोरी हुई.

ग्रामीण एसपी की त्वरित पहल
ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने देवेंद्रनाथ महतो की शिकायतों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि सिल्ली डीएसपी, बुंडू एसडीपीओ, सिल्ली, सोनाहातू, राहे थाना के एक-एक इंस्पेक्टर और एक टेक्निकल टीम के सहयोग से एक एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन किया जाएगा.
यह टीम एक सप्ताह के भीतर चोरी की घटनाओं के दोषियों को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्तियों की रिकवरी सुनिश्चित करेगी. साथ ही क्षेत्र में अमन और शांति बहाल करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जुआला की हैट्रिक, Jamshedpur FC की तीसरी धमाकेदार जीत

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य : अमरप्रीत सिंह काले

भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के कार्यालय से सैकड़ों युवाओं ने पूरे जोश के साथ लिया हिस्सा जमशेदपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज़ादी…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time