Dharmendra Health: धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, झूठी खबरों पर भड़कीं हेमा मालिनी, बोलीं – अफवाहें फैलाना शर्मनाक

मुंबई:  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं, जिस पर परिवार ने नाराजगी जताई है।

धर्मेंद्र की पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने एक्स (Twitter) पर मीडिया चैनलों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लिखा, “जो हो रहा है वह माफ़ करने लायक नहीं! ज़िम्मेदार चैनल किसी ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? कृपया परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।”

सोमवार को हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की मुस्कुराती हुई तस्वीर भी साझा की और लिखा, “मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं। उनकी लगातार देखभाल की जा रही है, और हम सब उनके साथ हैं। आप सभी से उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

एशा देओल ने दी स्वास्थ्य की जानकारी
धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने भी इंस्टाग्राम पर पिता की हालत को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, “मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव हो गया है और झूठी खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। कृपया हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद।”

सनी देओल की टीम ने जारी किया बयान
बीती रात सनी देओल की टीम की ओर से भी एक आधिकारिक बयान जारी किया गया। उसमें कहा गया, “धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। कृपया उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।”

डॉक्टरों की निगरानी में हैं धर्मेंद्र
पिछले कुछ दिनों से धर्मेंद्र को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। परिवार के ताज़ा बयान के बाद उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।

अभिनय करियर और आने वाली फिल्म
धर्मेंद्र हाल ही में करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। अब वे निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखेंगे, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

    गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

    Spread the love

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time