बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल Katrina Kaif और Vicky Kaushal बने माता-पिता, घर आई नन्हीं खुशियाँ

मुंबई:  बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल अब माता-पिता बन गए हैं। कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जो बेटा है। इस खुशखबरी को दोनों ने अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विक्की और कटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक ग्रीटिंग कार्ड की तस्वीर थी, जिस पर बड़ा सा ‘बेबी बॉय’ लिखा हुआ था। कार्ड पर लिखा था “हमारी झोली खुशियों से भर गई है। बड़े प्यार और दुलार से हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं।”

विक्की कौशल ने इस पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ लिखा: “Blessed ❤️ ॐ”, जिससे उनके प्यार और उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।

23 सितंबर को अनाउंस की गई थी प्रेग्नेंसी
कटरीना ने 23 सितंबर को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उस समय दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें विक्की ने कटरीना के बेबी बंप पर हाथ रखा था और दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। तब से ही फैंस इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे।

लंबे समय तक डेट करने के बाद हुई शादी
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में भव्य तरीके से हुई थी। समारोह में सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी से पहले दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन अपने अफेयर को काफी हद तक प्राइवेट रखा।

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

    गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

    Spread the love

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time