Jamshedpur: “चाय पर चर्चा” ग्रुप ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  आदिवासी आंदोलन के पुरोधा, जननेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज सुबह गोलमुरी में “चाय पर चर्चा” ग्रुप द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन गोलमुरी स्थित सुधीर चाय दुकान के समीप हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी और युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान गुरुजी की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर “चाय पर चर्चा” ग्रुप के अध्यक्ष नौशाद खान ने सभा की अध्यक्षता करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि, “दिशोम गुरु किसी एक राजनीतिक दल के नेता नहीं थे, बल्कि वे पूरे राज्य के जन नेता थे। उनका सहज स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनहित के प्रति समर्पण उन्हें लोगों के दिलों में अमर बना देता है। उनका जाना झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ऐसे व्यक्तित्व सदियों में जन्म लेते हैं।”

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दिनेश कुमार, प्रोबीर चटर्जी राणा, हरे राम यादव, अभिषेक कुमार, वसीम खान, कुमार आशुतोष, सुरा बिरुली, उपेंद्र बानरा, मनीष बानरा, रवि स्वाइयां, राम मिश्रा, सूरज कुमार, सुरेंद्र सिंह शिंदे, काजू शांडिल्य, साकेत कुमार, पंकज शर्मा, दीपक कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू, ऋषभ सिंह, निर्मल गोप, अनिकेत कुमार, सुधीर मंडल, मुमताज, दीपक मुखर्जी, संदीप सेनगुप्ता, शंकर सामड़ सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

 

इसे भी पढ़ें : UCIL CMD पर यौन शोषण के आरोप, कर्मचारी बोले- ईमानदार अफसर को फंसाने की साजिश

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *