Potka: पोटका में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर, 85 लाख की परिसंपत्ति का हुआ वितरण

पोटका: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जमशेदपुर के तत्वावधान में पोटका प्रखंड परिसर में एक विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का आयोजन झालसा रांची के निर्देशानुसार किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डालसा के सचिव राजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे. उनका स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई.

शिविर में विभिन्न योजनाओं का वितरण

कार्यक्रम में पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा एवं अंचल अधिकारी निकिता बाला ने अतिथियों को पौधों का वितरण कर उनका अभिवादन किया. मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि विधिक सेवाएं भी गरीबों के लिए पूरी तरह से निशुल्क हैं. उन्होंने सभी को बाल विवाह, डायन प्रथा और मानव तस्करी जैसे मुद्दों पर जागरूक किया.
एल ए डी सी के अधिवक्ता मनोज प्रसाद ने जेंडर हिंसा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सभी को बराबरी का अधिकार प्राप्त है. शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इस दौरान कुल 85 लाख रुपये के परिसंपत्तियों का वितरण हुआ. लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत पत्रों के साथ साथ आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई, जिनमें फाइलेरिया कीट, सावित्री बाई फूले योजना, केसीसी ऋण, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना और सर्वजन पेंशन शामिल थीं.

विशिष्ट वितरण और स्टॉल प्रदर्शनी

डालसा सचिव राजेंद्र प्रसाद ने शारीरिक रूप से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और स्कूली बच्चों को साइकिल प्रदान की. शिविर में आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और कृषि विभाग के स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें लोगों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई और उत्पादों का प्रदर्शन किया गया.
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाई गई कला कृतियां शिविर का आकर्षण का केंद्र बनीं. न्यायाधीश ने सभी स्टॉलों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की.

शिविर में उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर उप न्यायधीश सह डालसा सचिव राजेंद्र प्रसाद, एल.ए.डी.सी मनोज प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, अंचल अधिकारी निकिता बाला, सीएचसी प्रभारी रजनी महाकुड़, डालसा के पीएलवी चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, छाकु माझी, ललिता पुरान, मीरा मंडल, साबित सोरेन, कुरमीता मुर्मू, ज्योत्सना गोप, बसंती सरदार, जमशेदपुर से रवि मुर्मू, अरुण कुमार रजक, सूरज कुमार, जोबा रानी बास्के, बलराम आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दुकानदारों पर यह दबाव बनाने को लेकर मानगो बाजार सुरक्षा समिति का उपायुक्त से संवाद

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time