Jamshedpur: मुखियाडांगा में नीतीश कुमार की कार्यशैली से प्रभावित दर्जनों युवा हुए जदयू में शामिल

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के मुखियाडांगा में दर्जनों युवाओं ने जदयू का दामन थामा. ये युवा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय की कार्यशैली से प्रभावित होकर रोहन गुप्ता और सचिन गौड़ के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए.

पार्टी में सदस्यता ग्रहण
इन युवाओं ने युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री निर्मल सिंह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर निर्मल सिंह ने कहा कि पार्टी का कारवां वर्ष 2005 की तरह लगातार झारखंड में बढ़ता जा रहा है. उन्होंने बताया कि युवा वर्ग नीतीश कुमार से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने यह भी कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं को राजनीति में आना चाहिए ताकि प्रदेश की दशा और दिशा में सुधार हो सके.

उपस्थित नेता और नए सदस्य
कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, पूर्वी सिंहभूम जदयू के नेता लालू गौड़, दीपक गौड़, कमल चौबे, और भोला सिंह भी उपस्थित थे. पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से रोहित गुप्ता, संजय पांडे, अमन सिंह, सचिन गौड़, उमेश दत्त, शशि शंकर ठाकुर, तरुण गौर, नीरज पांडे, अशोक यादव, मनीष यादव, संजय सिंह, अजय प्रधान, मोनू साहनी, राहुल राय, अगस्त कुमार, अभिषेक कुमार, मुन्ना गौर, गुलशन कुमार, और राहुल शर्मा शामिल रहे.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: ‘जन सत्याग्रह’ ने सब्जी विक्रेताओं और फुटपाथ पर सोने वाले बेसहारों के बीच बांटा कंबल 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time