चाकुलिया : चाकुलिया में शनिवार की देर रात एक जंगली हाथी नगर पंचायत कार्यालय से सटे एसएफसी गोदाम के पास आ पहुंचा और अनाज खाने के लिए गोदाम के शटर को तोड़ दिया. हाथी ने गोदाम से दो बोरा चावल को खाकर और छींट कर बर्बाद कर दिया. जानकारी के मुताबिक रात में जंगली हाथी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में घुस आया. उक्त हाथी हवाई पट्टी क्षेत्र से आया था. इसके पूर्व भी हाथी ने एसएफसी के शटर को तोड़ा था. हाथी के कारण हवाई पट्टी से सटी बीड़ी बस्ती, स्वर्णरेखा कॉलोनी, बाजपेयी नगर और नागानल कॉलोनी के ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक हाथी हवाई पट्टी क्षेत्र के जंगल में शरणागत है.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा लें युवा : सांसद
There is no ads to display, Please add some



















































