Bahragora: मॉब लिंचिंग पर बहरागोड़ा थाना में आपात बैठक, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

बहरागोड़ा: सोमवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार नायक ने की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बकरी चोरी की बढ़ती घटनाओं और चाकुलिया थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर नागरिकों को जागरूक करना था. थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न ले और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में सीधे पुलिस से संपर्क करें. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि वे थाना नंबर भूल जाएं, तो वे 112 डायल करके पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

अफवाहों से बचने की अपील

ईश्वर दयाल मुंडा ने आगे कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और कानून को सहयोग देने की अपील की. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है और नागरिकों से सहयोग की उम्मीद की जाती है.
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं से बचने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति या समूह बिना कारण के किसी पर हमला करने की कोशिश करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को भी इस बारे में और जागरूक करने की जिम्मेदारी दी.

शांति समिति के सदस्य मौजूद

बैठक में शांति समिति के सदस्य भी उपस्थित थे, जिनमें स्वपन कुमार महतो, आदित्य प्रधान, अमृतांशु पाल, तपन कुमार ओझा, तरुण कुमार मिश्रा, तापस महापात्र, भूपति नायक, तड़ित मुंडा, राम मुर्मू, अभिजीत जाना, चैतन्य सिंह मुंडा, राजीव लेंका, सुमित माइती सहित अन्य सदस्य शामिल थे. सभी ने बैठक के दौरान प्रशासन के निर्देशों को समर्थन दिया और इस मुद्दे पर कार्य करने की प्रतिबद्धता जाहिर की.

 

इसे भी पढ़ें : Baharagora : जिप सदस्य ने श्मशान घाट पर शेड निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *