सारठ में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, झारखंड पुलिस का जाली पहचान-पत्र बरामद

देवघर : जिले के पथरड्डा ओपी पुलिस ने फर्जी पुलिस पहचान पत्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. पूछताछ में युवक द्वारा संतोषजनक जबाब नहीं दिए जाने पर पुलिस ने ओपी क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 28 वर्षीय राकेश कुमार राय के विरुद्ध सारठ थाने में केस दर्ज कराया है. सोमवार को आरोपी युवक को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया. दर्ज प्रथमिकी में जिक्र किया है कि पुलिस को क्षेत्र में बीते दिनों से फर्जी पुलिस गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी. उसी आधार पर एसडीपीओ रंजीत लकड़ा के साथ पथरड्डा ओपी प्रभारी सालो हेम्ब्रम समेत अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें : सरकारी एंबुलेंस सेवा की मनमानी के कारण देर से अस्पताल पहुंचने पर हुई एक लड़के की मौत

उसी दौरान ठेंगाडीह के पास कुछ युवकों को अंधेरे में भगाते हुए पाया गया. जिसके बाद पुलिस बलों के सहयोग से चार युवकों को पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान राकेश कुमार राय के पास से पुलिस को झारखंड पुलिस का फर्जी पहचान पत्र प्राप्त हुआ. जिसके बाद थाने लाकर पूछताछ करने पर संतोषजनक जबाब नहीं मिलने पर युवक द्वारा निजी लाभ के लिए पुलिस का फर्जी परिचय पत्र बनाकर उपयोग करने के जुर्म में सुसंगत धराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए युवक को न्याययिक हिरासत में भेज दिया.

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time