Chaibasa: सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर फिटनेस का संदेश, साइकिल रैली बनी पुल

गुवा:  किरिबुरू में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) डी/26 बटालियन ने अपने 87वें स्थापना दिवस पर ‘खेलो इंडिया स्कीम’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत फिटनेस को लेकर एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया। इसमें जवानों के साथ-साथ स्कूली बच्चे, ग्रामीण और आम नागरिकों ने भी पूरे जोश से भाग लिया।

रैली का नेतृत्व सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार रजक, एमके चौरसिया, इंस्पेक्टर अंजू सिंह, निरंजन सिंह, एस. पी. सिंह और किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने किया। दर्जनों साइकिल सवारों ने सुबह-सुबह शहर की सड़कों पर मार्च कर ‘स्वस्थ भारत, फिट भारत’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

इस आयोजन में गांव के मुखिया और स्थानीय स्कूल के प्राचार्य की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने जवानों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा बलों और आम जनता के बीच संवाद और सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

रैली के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों के बीच मिठाई, फल और हल्के जलपान का वितरण किया गया। बच्चों और ग्रामीणों के चेहरों पर उत्साह और संतोष साफ झलक रहा था। जवानों की ओर से यह पहल स्थानीय समुदाय के साथ सामंजस्य बढ़ाने की एक सार्थक मिसाल बन गई।

 

इसे भी पढ़ें : Chandil: चांडिल को मिली नई सौगात, संजय सेठ ने किया NH-18 और NH-33 को जोड़ने वाली सड़क का उद्घाटन

 

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : सारंडा में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

मारे गए नक्सलियों में अधिकांश पर ओडिशा व बंगाल सरकार ने भी घोषित किया था इनाम चाईबासा : सारंडा जंगली क्षेत्र में किरीबुरू थाना अंतर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के मेयर की प्रत्याशी ज्योति सिंह  के पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने लिया लिट्टी चोखा का आनंद

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के चर्चित समाज सेवी अविनाश सिंह राजा ने बुधवार को अपने पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। इस मदौरान श्री राजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *